चारामा – बिलासपुर में व्यापम द्वारा ली गई PWD विभाग की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हुई चीटिंग के मामले को लेकर आज चारामा में एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर के कोरर चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव महेंद्र नायक ने कहा कि भाजपा सरकार की छात्र विरोधी नीतियों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अब एनएसयूआई सिर्फ चेतावनी नहीं देगी, बल्कि बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हक के लिए एनएसयूआई हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

एन एस यू आई का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला,
Was this article helpful?
YesNo