रायपुर 24 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह वापस रायपुर पहुंच गए हैं,मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के दिनेश मिरानिया की अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया है, सीएम आज सुबह रायपुर आने के बाद दिनेश मिरानिया की अंत्योष्टी में शामिल होने मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे,सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अर्थी को कंधा भी दिया।
मुख्यमंत्री साय कल 23 अप्रैल को मुंबई में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश आकर्षित करने मुंबई गए थे,उनका आज 24 अप्रैल को भी निवेशकों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम था, इसी दौरान कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया की आज अंत्योष्टि की सूचना पर वापस रायपुर आ गए।

मुंबई दौरा रद्द कर रायपुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय,आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया की अंत्योष्टि में हुए शामिल,अर्थी को दिया कंधा…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।