फरसगांव:- पासंगी मार्ग पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का गुरुवार को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने चल रहे कार्य की प्रगति जानी मौजूद इंजीनियरों तथा कर्मचारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली।
बताते चले कि कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण में आ रही किसी भी तरह की समस्या को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों से चर्चा कर उनकी सभी समस्याओं को भी सुना। कलेक्टर और एसपी ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के आवागमन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्माण कार्य हर हाल में समय पर और सुचारू रूप से पूरा होना चाहिए।
चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि एक महीने के भीतर यह डायवर्सन तैयार किया जाएगा, ताकि निर्माण अवधि में लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को काम की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तेज गति से और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, एसडीएम अश्वन पुसाम, तहसीलदार और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि पुल बनने के बाद लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो जाएगा।

कलेक्टर और एसपी ने पासंगी पुल निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, एक माह में डायवर्सन बनाने के दिए निर्देश
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।