कांकेर 30 अक्टूबर 2025:- किसानो द्वारा लगातार गिरदावली में हो रही त्रुटि की शिकायत अनुभगीय अधिकारी से कर रहे है, आज ग्राम पंचायत दल्लीडीही के किसान इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। लगातार मौसम की मार और प्राकृतिक कठिनाइयों से पहले ही परेशान किसान परेशान थे लेकिन अब डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे की वजह से और अधिक संकट में हैं। ग्राम में करीब 150 से अधिक किसानों का डेटा गलत भरा गया, जिससे उनकी फसल बेचने की प्रक्रिया पर बड़ा संकट पैदा हो गया है।
जानकारी के अनुसार किसी नौसिखिए ने ग्राम में डिजिटल क्रॉप सर्वे के द्वारा गिरदावली किया गया था और उसने ग्राम के आधे से ज्यादा किसानों का गलत डेटा भर दिया। अब किसान बार-बार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा।
बताते चले कि कुछ दिन पहले ही, तीन ग्राम परसोदा, पदमपुर और किशनपुरी के करीब 200 से अधिक किसानों ने इसी समस्या को लेकर अनुभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हुआ।
आज ग्राम पंचायत दल्लीडीही के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इस पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया, तो इस वर्ष किसानों को अपना धान बेचने में गंभीर कठिनाई होगी।
ग्रामीणों का कहना है कि सही डेटा और डिजिटल सर्वे की त्रुटियों को जल्द ठीक किया जाना चाहिए, ताकि किसानों की मेहनत और फसल बेकार न जाए। अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

डिजिटल क्रॉप सर्वे बना किसानों का सर दर्द,150 से अधिक किसान नहीं बेच पाएंगे अपना धान, अधिकारियों के काट रहे है चक्कर,
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।