धमतरी : 5 सितंबर 2025। धमतरी से एक बेहद दुखत खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां चार वर्ष के कमार जनजाति के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई,इस घटना से गांव में शोक है वहीं परिजनों को रो, रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक मामला नगरी थाना क्षेत्र के कोटाभर्री गांव की है, जहां बीते कल यानी गुरूवार को चार वर्ष का मासूम बच्चा गरम पिता राजेश मरकाम सुबह करीब 11 बजे घर के पास खेल रहा था,इस दौरान खेलते हुए वह अचानक गायब हो गया, लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी मासूम का जब कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया।
उसी दौरान मासूम के मां ने देखा कि गांव के तालाब में किसी बच्चे का शव तैरते हुए दिखाई दे रहा था, जिसकी पहचान उसके बच्चे गरम के रूप में हुई,इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

CG – तालाब में डूबने से मासूम की मौत,घर के पास खेलते हुए गायब हुआ फिर तालाब में तैरता मिला शव, छाया मातम…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।