कोंडागांव/फरसगांव : 4, अगस्त 2025। खाद की किल्लत को लेकर किसान चिंतित,परेशान और नाराज है, लिहाजा फरसगांव तहसील में रासायनिक खाद (यूरिया, डीएपी, और पोटाश) की कमी से परेशान किसानों ने बड़े डोंगर किसान संघ के बैनर तले विरोध रैली निकाली और अनुविभागीय अधिकारी अश्वन कुमार पूषाम (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा,किसानों का कहना है कि एक तरफ सरकारी गोदाम खाली पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर निजी दुकानों पर यूरिया की कालाबाजारी हो रही है।
अन्नदाताओं की माने तो कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील में खाद की कमी लगातार बनी हुई है,खासकर यूरिया की,इससे किसानों को फसलों की सिंचाई और पैदावार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने 25 अगस्त को भी जिला कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया था।
लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की,किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि खाद की कमी के कारण उनकी फसलें पीली पड़ रही हैं, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है,उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सरकारी गोदामों में तुरंत यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसलों को बचाया जा सके।

CG – खाद की कमी से किसानों की फसलें प्रभावित,कालाबाजारी को लेकर भी नाराज हैं अन्नदाता, विरोध रैली निकालकर SDM को दिए ज्ञापन…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।