लोकेश सिन्हा गरियाबंद :- देवभोग थाना क्षेत्र के कदलीमुड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। घर के बोरवेल में लगे बिजली सप्लाई की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम गिरधारी बीसी बताया जा रहा है। हादसे के बाद उसे तुरंत देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच की।
इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने युवक की अचानक हुई मौत पर गहरा दुख जताया है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info