कांकेर 26 जुलाई 2025 :- कांकेर जिले के थाना चारामा क्षेत्र के ग्राम गिरहोला से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहां एक अधेड़ व्यक्ति की मौत नदी में डूबने से हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है जहां मृतक कांसीराम कोसरिया द्वारा मछली पकड़ने ग्राम गिरहोला के नदी में गए थे, जहां उसका भतीजा भी मछली पकड़ने गया था और नदी के अंदर था, अचानक डूबनेलगा जिसको बचाने के लिए कांसी राम में नदी में छलांग लगाई जैसे तैसे भतीजे को बचा लिया स्वयं को नहीं बचा पाए नदी के बहते हुए पानी के दबाव में वे गहराई शमा गए।
जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग मौके पर पहुंची और चारामा अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक कांसी राम कोसारिया चारामा के दुर्गा मंदिर पारा का निवासी थे,शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
और भी लोग की गई है जान :-
इस नदी में कई लोगों की जान गई है बताते चले कि इस नदी में एक टूटा हुआ पुल है जिसका मलबा अब तक उस नदी में है,जिसके वजह से अभी भी उस जगह में मलबे में कई लोग फंस जाते है जिससे उनकी मौत हो जाती है,इसी महीने एक और चारामा निवासी व्यक्ति का शव इसी जगह मिला था।
बार बार हो रही इस तरह की घटना से ग्रामवासियों में डर का माहौल है।

CG नदी में डूबने से मछुआरे की मौत, भतीजे को बचाने दौरान हुआ हादसा,एक सप्ताह में दो लोग की गई जान*
Was this article helpful?
YesNo