कांकेर 11 जून 2025कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र के आछी डोंगरी गांव में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से लोगों में दहशत फैलाने वाला आदमखोर तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है।
जानकारी के अनुसार, यह तेंदुआ साल 2024 से अब तक छह ग्रामीणों और बच्चों पर हमला कर चुका था। दुधावा इलाके में तेंदुए की वजह से लोग बेहद डरे हुए थे और कई गांवों में लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी डरते थे।
वन विभाग की टीम पिछले कई महीनों से इस तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। आज उनकी मेहनत रंग लाई और तेंदुआ सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। फिलहाल तेंदुआ वन विभाग की निगरानी में है और उससे संबंधित जरूरी जांच व कार्रवाई की जा रही है।

कांकेर में आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग को बड़ी सफलता,
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।