Breaking News

इंदरू केवट नेचर पार्क का लोकार्पण,50 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ नेचर पार्क,वन मंत्री केदार कश्यप ने किया लोकार्पण

कांकेर, 03 दिसम्बर 2025 :- जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम जैसाकर्रा में आज इंदरू केंवट नेचर पार्क का भव्य लोकार्पण किया गया। लगभग 50 लाख रुपए की लागत से तैयार यह नेचर पार्क अब बस्तर अंचल में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण बनने जा रहा है।

बताते चले कि  परिक्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा में इस नेचर पार्क का निर्माण 49 लाख 85 हजार रूपए की लागत से किया गया है।  नेचर पार्क के लोकार्पण अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वन मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि यह नेचर पार्क बहुत अच्छा बना है। भविष्य में इसका और विकास किया जाएगा। इसके विकास में नेचर को ध्यान रखे और कांक्रीट का ज्यादा उपयोग न किया जावे। उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि हमारा बस्तर वनों से आच्छादित है। इसके महत्व को समझें और इसका संरक्षण करते हुए वनोंपज के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र की विधायक सावित्री मण्डावी ने कहा कि इंदरू केंवट नेचर पार्क का आज लोकार्पण हो रहा है, इस नेचर पार्क से आम लोगों को फायदा मिलेगा, साथ ही पर्यवरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा हम सब का दायित्व है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप ब़ोर्ड के अध्यक्ष  विकास मरकाम, प्रधान मुख्य वन संरक्षक  व्ही. श्रीनिवास राव, नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर नागराज, मुख्य वन संरक्षक कांकेर राजेश चंदेले, डी.एफ.ओ.  रौनक गोयल,  आलोक ठाकुर, टेकेश्वर जैन,  नरेन्द्र यादव, नंदकुमार ओझा, सरपंच जैसाकर्रा  रविलाल नायक, एसडीएम चारामा नरेंद्र बंजारा, अनुविभागीय अधिकारी वन  जसवीरसिंह मरावी, तहसीलदार सत्येन्द्र शुक्ल सहित जनपद सदस्य, वन प्रबंधन समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि चारामा परिक्षेत्र के सिरसिदा बीट के कक्ष क्रमांक 1474 में वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यावरण वानिकी मद से 49 लाख 85 हजार रूपए की लागत से इंदरू केंवट नेचर पार्क जैसाकर्रा का निर्माण किया गया है, जो लगभग दो हेक्टेयर वन भूमि में फैला है। पर्यावरणीय शिक्षा, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और प्रकृति संरक्षण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, पर्यटकां और शोधार्थियों को प्रकृति के समीप लाना इसका मुख्य उद्देश्य है ताकि वे वन, वनस्पति, जीव-जंतु और पारिस्थितिकी के महत्व से अवगत हो सकें। उक्त नेचर पार्क में एक प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, पर्यटकों के लिए नेचर ट्रेल्स, लॉन एरिया, गार्डन, ओपन जिम, छोटे बच्चों हेतु प्ले एरिया, बैठने हेतु पैगोडा निर्माण, फव्वारा, शौचालय, पौधों की सिंचाई के लिए ओवरहेड टैंक एवं बंबू सैटम आदि का निर्माण किया गया है। यहां 40 प्रकार के फूलदार पौधे, 50 वृक्ष प्रजाति के पौधे, 20 प्रजाति के औषधीय पौधे तथा 17 प्रजाति के बांस के पौधों को रोपण किया गया है। इसका संचालन वन प्रबंधन समिति जैसाकर्रा द्वारा किया जाएगा।

  छुरा की गोल्डन गर्ल संध्या साहू की संदिग्ध मौत, इलाके में शोक की लहर, डॉक्टरों ने जताया हत्या की आशंका,,
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – धमतरी : युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर,प्रदेश भर से पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि…

Follow Us धमतरी 4 दिसंबर 2025। INH न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ एवं शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.