Tuesday, 16 September, 2025
Breaking News

क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर, कांकेर में होगा जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स

कांकेर, 09 सितम्बर 2025।
जिला क्रिकेट संघ कांकेर ने सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न आयु वर्ग की टीमों के चयन ट्रायल्स की आधिकारिक घोषणा की है। यह चयन प्रक्रिया भावगीर नवागांव स्थित NCG क्रिकेट ग्राउंड कांकेर में आयोजित की जाएगी।

चयन ट्रायल्स का कार्यक्रम

अंडर-14 एवं अंडर-16 टीम चयन : 13 सितम्बर 2025 (शनिवार), प्रातः 8:00 बजे से।

अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर टीम चयन : 14 सितम्बर 2025 (रविवार), प्रातः 8:00 बजे से।


पात्रता नियम

खिलाड़ियों की आयु निर्धारित करने के लिए संघ ने स्पष्ट कट-ऑफ तिथियां जारी की हैं:

अंडर-14 : 01 सितम्बर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच जन्मे खिलाड़ी।

अंडर-16 : 01 सितम्बर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी।

अंडर-19 : 01 सितम्बर 2007 से 31 अगस्त 2009 के बीच जन्मे खिलाड़ी।


पंजीयन अनिवार्य

सभी खिलाड़ियों को 12 सितम्बर 2025 तक अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के समय खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेजों की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी:

कक्षा 6वीं की अंकसूची

जन्म प्रमाण पत्र (डिजिटल/मैनुअल)

आधार कार्ड (PVC)

दो पासपोर्ट साइज फोटो


संपर्क सूत्र

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला क्रिकेट संघ के सदस्य सिद्धार्थ श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिन्हा एवं शशांक नेताम से संपर्क कर सकते हैं। +918305531323, +919109936421, +918349955250

यह चयन प्रक्रिया युवा खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने और जिला स्तर पर क्रिकेट में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
  IND vs MDV मैच पर आपकी क्या राय है? क्या भारत अपनी जीत की लय को बरकरार रख पाएगा?

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

चारामा की सुहानी देवांगन का साउथ जोन U-19 चैलेंजर ट्रॉफी टीम में चयन, क्षेत्र में रचा नया इतिहास

Follow Us चारामा, सूर्या नेवेंद्र कांकेर:चारामा क्षेत्र के खेल इतिहास में पहली बार एक लड़की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.