Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

चारामा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 यूनिट रक्त संग्रह

चारामा 26 सितंबर 2025:- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को रानी दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चारामा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” विषय पर मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में मददगार साबित होगा।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जागेश्वरी भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष के करकमलों से हुआ। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में तेजेश्वरी सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य, तहसीलदार सत्येंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ व्यापारी नारायण पंजवानी उपस्थित रहे।


शिविर में समाज के हर वर्ग से लोगों ने हिस्सा लिया, चाहे वह पत्रकार हों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी या महाविद्यालय के छात्र। व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष रक्तदाताओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. शंखवार, ब्लड बैंक कांकेर शाखा से आई टीम के डॉ. अखिलेश गायकवाड़, रवि ठाकुर, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सदस्य लक्ष्मण सिन्हा, और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now


आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। नियमित रक्तदान से न केवल मरीजों की जान बचाई जा सकती है बल्कि इससे लोगों में सामाजिक जागरूकता भी फैलती है।शिविर में एक अलग ही उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG —राजाराव पठार मेला 2025: भारी वाहनों के लिए 3 दिन का डायवर्शन लागू

Follow Us कांकेर — राजाराव पठार मेला में बढ़ती भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.