भोजन पानी के तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों दिख रहे वन्य जीव
चारामा 22 मई 2025:- चारामा ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों की आमद लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह करीब 6 बजे ग्राम दरगाहन में एक जंगली भालू देखा गया। इस दौरान एक पालतू कुत्ता भालू के पीछे दौड़ता हुआ भी नजर आया। भालू को गांव की कच्ची सड़कों पर बेखौफ दौड़ते हुए ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
इस घटना के बाद गांव में सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया है। इसी दिन करीब एक घंटे बाद, सुबह 7 बजे के आसपास, ग्राम बारगारी नयापारा में भी भालू को देखा गया। ग्रामीणों का मानना है कि दोनों गांवों में दिखा भालू शायद एक ही हो सकता है, जिसे अलग-अलग समय पर देखा गया है।
अब यह घटनाएं आम होती जा रही हैं। वन्य जीवों का इस तरह गांव में आना लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। प्रशासन और वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

सुबह सुबह गांव की सड़कों में दौड़ता दिखा जंगली भालू,ग्रामीणों ने बनाया वीडियो,दो ग्रामों में दिखा भालू
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।