कांकेर जिले में कांग्रेस संगठन में बड़ा ऐलान किया है। बसंत यादव को कांकेर जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के सचिव हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बनाए हुए हैं। 16 दावेदारों के बीच बसंत यादव का नाम अंतिम रूप से स्वीकृत किया गया है। कांग्रेस ने इस बार कांकेर जिले की कमान पिछड़ा वर्ग से चुनकर सामाजिक संतुलन और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया है।
AICC ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संगठन पुनर्गठन के लिए ‘संगठन सृजन अभियान’ चलाया, जिसके तहत पर्यवेक्षकों ने हर जिले का दौरा कर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय समूहों से चर्चा की। रिपोर्टों को देखकर कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
इसी प्रक्रिया में बसंत यादव को कांकेर जिले के लिए चुना गया है। वे सहभागी समाज सेवी संस्था के माध्यम से लगातार सामाजिक सेवा कार्य कर रहे हैं, जिससे संगठनात्मक स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया के जरिए बधाई दिया जा रहा है।



BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
