कांकेर, 31 अक्टूबर 2025: आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कांकेर पुलिस ने जिले में ‘एका मिर्राना’ नामक एकता दौड़ का आयोजन किया। यह दौड़ नरहरदेव स्कूल ग्राउंड से नया बस स्टैंड डोम कांकेर तक आयोजित की गई। इस दौड़ का उद्देश्य जिले के बच्चों, युवाओं और नागरिकों को देश की एकता और अखंडता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
दौड़ के माध्यम से जिले की जनता को बस्तर ओलंपिक 2025 में भी भागीदारी और उत्साह के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला, CEO जिला पंचायत हरेश मांडवी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, शहर के नागरिक और पत्रकार मौजूद थे।
साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ जिले के सभी थाना-चौकियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस शपथ के माध्यम से सभी ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से कांकेर पुलिस ने जनता में राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने का संदेश दिया।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
