CG कोण्डागांव :- केशकाल घाट बंद: रायपुर-जगदलपुर NH-30 पर सड़क जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सड़क मरम्मत का काम जारी है। 10 नवंबर से शुरू हुआ यह कार्य अब 10 दिसंबर तक खिंच गया है। इसके चलते 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक घाट पूरी तरह बंद रहेगा।
यात्रियों को रायपुर और जगदलपुर के बीच आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा है। केशकाल से पहले 30 किमी की दूरी तय करने के बजाय अब 60-70 किमी अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है। इसके अलावा, वैकल्पिक मार्ग की खराब हालत से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
घाट बंद होने के कारण:-राष्ट्रीय राजमार्ग और पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की जर्जर स्थिति और घाट में बार-बार लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए मरम्मत का काम करवा रहे हैं। मरम्मत कार्य 9 नवंबर को शुरू हुआ था और इसे पहले 25 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन कार्य में देरी के चलते अब 10 दिसंबर तक घाट बंद रहेगा।
डायवर्ट रूट की जानकारी यात्री बसों के लिए:
रायपुर से जगदलपुर या जगदलपुर से रायपुर जाने वाली बसें कोंडागांव, विश्रामपुरी चौक, विश्रामपुरी मचली, गोविंदपुर, दुधावा, और धमतरी होते हुए जाएंगी।
दो-पहिया, चार-पहिया और इमरजेंसी वाहन:
रायपुर से जगदलपुर: रायपुर, धमतरी, कांकेर, केशकाल घाट, कोंडागांव होते हुए।
जगदलपुर से रायपुर: कोंडागांव, केशकाल बटराली, रांधा, उपरमुरवेंड, मुरनार, कांकेर, धमतरी होते हुए।
भारी मालवाहक वाहन:
जगदलपुर से रायपुर: कोंडागांव, विश्रामपुरी, मालगांव, बोरई, नगरी, दुगली, कुरूद होते हुए।
रायपुर से जगदलपुर: रायपुर, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव होते हुए।
यात्रियों को कठिनाई
वैकल्पिक मार्ग की खराब हालत और बढ़ी हुई दूरी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। विभाग का कहना है कि सड़क मरम्मत का काम जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
![](https://bastarexpress.com/wp-content/uploads/2024/11/vvisiting-card.webp)
![](https://bastarexpress.com/wp-content/uploads/2024/11/visiting-card.webp)
![](https://bastarexpress.com/wp-content/uploads/2024/11/kabaddi-sangh-charama-scaled.webp)