कांकेर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 79 गौवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सारवंडी में कुछ अज्ञात लोग 74 गौवंशों को भूखा-प्यासा रखकर और मारपीट करते हुए पैदल ले जा रहे हैं। दुधावा पुलिस की टीम और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इन मवेशियों को छुड़ाया। तस्कर मवेशियों को छोड़कर भाग निकले। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक अन्य मामले में, पीकअप वाहन
सीजी 04 जेडी-2303 में 5 मवेशियों को प्रताड़ित अवस्था में साल्हेटोला गांव के पास ले जाया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और मवेशियों को छुड़ाया। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
1. हेमलाल आड़िल, पिता सिताराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिदेसर, थाना कांकेर
2. बैदराम मरकाम, पिता तुलसी राम मरकाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी दलदली, चौकी दुधावा
3. जोहन सिंह सलाम, पिता धनसिंग सलाम, उम्र 57 वर्ष, निवासी दलदली, चौकी दुधावा

कांकेर में बड़ी कार्यवाही: गौ तस्करी कर रहे आरोपियों से 79 मवेशी छुड़ाए गए, तीन आरोपी गिरफ्तार
Was this article helpful?
YesNo