कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह हादसा ग्राम जैसाकर्रा के पास नेशनल हाइवे-30 का है।
जानकारी के मुताबिक, एक मेटाडोर जिसमें लकड़ी भरी हुई थी, कांकेर से धमतरी की ओर जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर खड़े एक खराब ट्रक से मेटाडोर जा टकराया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक तीन दिन से सड़क किनारे खराब हालत में खड़ा था। म
टक्कर इतनी तेज थी कि मेटाडोर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में मेटाडोर चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके साथ बैठा हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम नोहर साहू उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी थाना नरहरपुर क्षेत्र का है,जो अपने चाचा के साथ काम करने गया था।
घटना की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया,ताकि यातायात बाधित न हो
इस हादसे का कारण ट्रक को माना जा रहा है,खड़े खराब ट्रक को सड़क से हटाया जाता तो यह दर्दनाक हादसा नहीं होता।।।

CG – नेशनल हाइवे में खड़ी ट्रक को मेटाडोर ने मारी टक्कर,उड़े परखच्चे, हादसे में भतीजे की मौत..बाल,बाल बचे चाचा…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।