सुकमा, 30 अगस्त 2025।
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा पुलिस और DRG को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। थाना केरलापाल क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक इनामी नक्सली भी शामिल है।
गिरफ्तार नक्सली मुचाकी देवा पर पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस और DRG की संयुक्त टीम ने नक्सलियों को जंगल और पहाड़ी रास्तों से घेराबंदी कर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो टिफिन बम, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, वायर समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की नीयत से विस्फोटक प्लांट करने पहुंचे थे।
पुलिस ने सभी नक्सलियों को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CG – जवानों को नुकसान पहुंचाने बम प्लांट करने पहुंचे थे नक्सली, तभी पहुंच गई पुलिस और DRG की टीम, चार नक्सली अरेस्ट…
Was this article helpful?
YesNo