Breaking News

आंध्र प्रदेश मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा हुआ था ढेर, 76 घंटे बाद शव पहुंचा पैतृक गांव, गांव में उमड़ी भीड़

सुकमा, 20 नवंबर 2025। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का कुख्यात नक्सली नेता माड़वी हिड़मा आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के लगभग 76 घंटे बाद बुधवार शाम उसका शव उसके पैतृक गांव पूवर्ती पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित हो गए।


बताते चले कि मंगलवार को आंध्र प्रदेश की ग्रेहाउंड फोर्स जंगल इलाके में नक्सलियों की खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान टीम का हिड़मा के दल से सामना हुआ और करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में हिड़मा ढेर हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान की पुष्टि की और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा।


शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण रोने-बिलखने लगे। हिड़मा की मौत की खबर पहले ही फैल चुकी थी, लेकिन शव देखने के बाद गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। कई ग्रामीण केवल यह देखने पहुंचे कि वास्तव में मारा गया व्यक्ति हिड़मा ही है या नहीं।


हिड़मा की मौत के बाद नक्सल समर्थक उसे “रक्षक” बताकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं गांव में भीड़ ज्यादा होने की वजह से पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात है।

  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों से की मुलाकात, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – धमतरी : युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर,प्रदेश भर से पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि…

Follow Us धमतरी 4 दिसंबर 2025। INH न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ एवं शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.