Tuesday, 16 September, 2025
Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के गिरफ्तारी पर कांग्रेस पार्टी  ने किया नेशनल हाइवे जाम, दो घंटे तक चला विरोध प्रदर्शन, ईडी का फूंका पुतला

कांकेर 22 जुलाई 2025:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर आज कांग्रेस पार्टी ने कांकेर जिले के माकड़ी चौक नेशनल हाइवे 30 पर दो घंटे तक चक्का जाम कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नेशनल हाइवे पर आवागमन पूरी तरीके से बाधित रहा।

बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने शराब और मनी लॉन्ड्री जैसे गंम्भीर आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसका विरोध आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में जोर शोर विरोध प्रदर्शन कर रही है, कांग्रेस पार्टी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की सरकार जब से बनी है तब से प्रदेश के जंगल और खदानों को उद्योगपति के हाथों बेच दिया है,जिसका विरोध करने पर पार्टी के बड़े नेताओं के घर जबरन ईडी का छाप मरवा कर दबाव डाला जा रहा है,

ईडी का फूंका पुतला :-

कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी किया और ईडी का पुतला फूंका फूंका गया इस दौरान पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा झीनाझपटी भी देखने को मिला,,

विरोध प्रदर्शन पर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में चल रहा है, विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश के जंगल और खदानों को उद्योगपति के हाथों सौंप दिया है,जिसका विरोध जब कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया तो अपना सत्ता का दुरुपयोग कर उनके पीछे ईडी लगा दिया गया, पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भी जब अपने क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो उनके पीछे भी ईडी लगा दिया गया,भाजपा सरकार अपनी सत्ता का पूरी तरीके से दुरुपयोग कर रही है,लोक तंत्र देश में भाजपा पूरी तरीके से तानाशाही कर रही है,जिसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है,,

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश तिवारी ने भाजपा पर सीधा आरोप लगाया कि जब कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के भ्रष्टाचार पोल खोलने की कोशिश की तब तब भाजपा अपनी सत्ता का दुरुपयोग करता है और ईडी का सहारा लेकर कांग्रेस पार्टी को डराने और दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी इनसे कभी डरेगी नहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जब दबा नहीं पाई तो अब उनके बेटे चैतन्य बघेल पर गलत आरोप लगा कर पार्टी को दबाने का प्रयाय कर रही है,,

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर कई सारे आरोप लगा कर आज माकड़ी चौक नेशनल हाइवे 30 पर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG आधी रात को सुनाई दिया बचाओ बचाओ की आवाज,युवक लापता,वन विभाग सक्रिय

Follow Us कांकेर, 15 सितंबर 2025 – जिले में आए दिन जंगली जानवरों की आमद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.