गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के मौके पर गरियाबंद में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी शामिल हुईं। उन्होंने जिले के 66 शिक्षकों को शाल, श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। छत्तीसगढ़ का यह रजत जयंती वर्ष इसलिए भी खास है क्योंकि समाज में शिक्षा का अलख जगाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ–साथ बच्चों को संस्कारवान बनाना भी जरूरी है।
सांसद ने यह भी बताया कि आज सरकार ग्रामीण इलाकों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रही है। बच्चों को मुफ्त किताबें और गणवेश दिए जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे पूरे मन से बच्चों को आगे बढ़ाने का काम करें।
इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू और बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
