गरियाबंद। छुरा पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है।
मामला 2 सितंबर का है, जब ग्राम खुडियाडीह निवासी ढालसिंग सेन अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में परसदा हॉस्टल के पास एक युवक ने लिफ्ट मांगी और जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी, युवक ने उनकी गाड़ी की चाबी खींच ली। इसके बाद तीन अन्य युवक जंगल से निकलकर आए और टेक्नो कंपनी का एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
मामले की गंम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीम ने जांच करते हुए घटना स्थल पर मिले वाहन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। प्रार्थी से पहचान कराए जाने पर लूट की पुष्टि हुई।
जिसमें गिरफ्तार आरोपियों के नाम कीलश साहू उम्र 20 निवासी कनेकेरा, जिला महासमुंद, लक्ष्मण साहू उम्र 21 निवासी रजकट्टी, थाना फिंगेश्वर और मुकेश टाण्डेकर उम्र 20 निवासी नवाडीह, थाना छुरा शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले का एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

CG – सावधान!.. लिफ्ट के बहाने लूट,आरोपियों ने पहले लिफ्ट मांगा, फिर बाईक का चाबी छीनकर लूट लिया मोबाईल,3 गिरफ्तार..
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।