धमतरी 15 मई 2025। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जंगल में सर्चिंग के लिए जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है,बताया जा रहा है एंटी नक्सल पर ऑपरेशन पर निकले डीआरजी के जवानों ने जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे सामानों को बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेंदा के जंगल में कुछ नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे,उसी दौरान जंगल में नक्सलियों द्वारा कुकर बम बनाने डंप किए गए दस नग कुकर,15 लीटर वाला तीन टीने का डिब्बा और 2 नग प्लास्टिक का ड्रम को बरामद कर जब्त किया है।
नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कुकर बम बनाने के लिए कुकर सहित अन्य सामानों को डंप करके रखे थे,नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब होते उससे पहले जवानों ने उनके द्वारा छुपाए सामग्रियों को जब्त कर नक्सलियों की मंशा पर पानी फेर दिया।
गौरतलब है कि दो सप्ताह पूर्व भी सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवानों ने इसी क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप करके रखे कुकर बम, पाइप बम और टिफिन बम सहित अन्य नक्सल सामानों को बरामद कर नष्ट किए थे,वहीं धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश और एएसपी (एसडीओपी.नगरी) शैलेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में डीआरजी.धमतरी की टीम द्वारा नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

CG – जवानों के बहादुरी के आगे नक्सलियों की प्लानिंग फेल, जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किए कुकर सहित अन्य सामानों को DRG के जवानों किया बरामद,2 सप्ताह पहले भी…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।