विजय साहू केशकाल 2जुलाई 2025:- केशकाल थाना में पदस्थ एक महिला आरक्षक (बस्तर फाइटर) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके सरकारी निवास में हुई।
सूचना मिलने के बाद केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। महिला आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया है।
फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षक के पिता भी एक अन्य जिले में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info