Breaking News

CG – खेत में रखे किसानों की खरही में लगी आग,लाखों की धान जलकर हुआ खाक, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

धमतरी 29 नवंबर 2025। धमतरी में  किसानों पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी मेहनत की कमाई आग में जलकर खाक हो गया, पूरा मामला जिले के कुरूद इलाके के बगदेही गांव की है, बताया जा रहा है कि यहां 4 किसान धान की फसलों की कटाई करने बाद खेत में उसे इकठ्ठा कर खेत में खरही बनाकर मिंजाई करवाने की लिए रखे हुए थे, जो अब जलकर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई,आग कैसे लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है,पर माना जा रहा है कि किसी शरारती तत्वों ने खरही को आग के हवाले किए होंगे, फिरहाल ये अभी जांच का विषय है, खबरों की माने तो बगदेही गांव के खेत किसानों के फसलों पर आग लगने का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यहां कुछ दिन पूर्व एक किसान के धान को आग के हवाले कर दिया गया था,जिससे फसल पूरी तरह खाक हो गई थी और किसान को लाखों का नुकसान हुआ था, इस तरह की घटनाओं को लेकर किसान बेहद परेशान और चिंतित है, और पुलिस प्रशासन से अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ पूरा घटनाक्रम कुरूद थाना क्षेत्र की बीते कल यानी शुक्रवार की रात की बताई जा रही है, जहां बगदेही गांव के किसान सुधीर साहू, कृष्णा साहू, परदेशी राम, गिरधर साहू के खेत में रखें धान की फसल के खरही जलकर खाक हो गया, सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकीन तब तक धान पूरी तरह से जल चुकी थी,आग कैसे लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है,इस वारदात ने अन्नदाताओं को झकझोर कर रख दिया है,आगजनी कि इस घटना में लाखों के धान जलकर खाक हो गया, गांव में अफरा तफरी का माहौल था, वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई थी, स्थानीय लोगों की मदद से गांव के टैक्टर से पानी टैंकर लाया गया लेकिन धान की खरही खार में होने की वजह से सही समय पर नहीं पहुंच पाया और खेत में रखें 4 खरही धान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

दरअसल किसान सुधीर साहू, कृष्णा साहू, परदेशी राम, गिरधर साहू ग्राम बगदेही निवासी अपने खेत से धान की कटाई कर मिंजाई हेतु किसानों ने अपने-अपने खेत में धान को 4 अलग अलग खरही बना कर रखा था, शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे धान खरही में किसी ने आग लगा दिया,देखते ही देखते आग की चपेट में लगभग 80 क्विंटल धान आ गया और जलकर ख़ाक  हो गया। इस घटना से किसानों को लाखों रुपए की क्षति हुई है। किसानो ने शंका जाहिर की है कि द्वेषपूर्ण भावना से अज्ञात लोगों द्वारा धान खरही में आग लगाई है। दोषियों पर कार्रवाई करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग शासन प्रशासन से की है,फिलहाल पुलिस मामले की जांच शूरू कर दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – धमतरी : युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर,प्रदेश भर से पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि…

Follow Us धमतरी 4 दिसंबर 2025। INH न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ एवं शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.