Breaking News

सतनामी समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रगतिशील सतनामी समाज ने चारामा थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

कांकेर, 30 नवंबर 2025 :- कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत आंवरी के प्रगतिशील सतनामी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में चारामा थाना पहुँचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि ग्राम पंचायत आंवरी के सर्व समाज द्वारा सतनामी समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

बताते चले कि सतनामी समाज द्वारा अपने आराध्य बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना के लिए जय स्तंभ स्थापित है उस जमीन के आबंटन हेतु ग्राम पंचायत आंवरी के सरपंच तथा चारामा के अनुभागीय अधिकारियों को आवेदन सौंपा गया था। इसी आवेदन के विरोध में ग्राम के अन्य समाजों द्वारा एक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सतनामी समाज की महिलाओं के संदर्भ में शराब बनाना अश्लीलता फूहड़ता करना जैसे अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का उल्लेख किया गया है।इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, और वे इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रगतिशील सतनामी समाज के जिला युवा अध्यक्ष एवं ग्राम के वर्तमान पंच चंद्रशेखर केसरी ने बताया कि ग्राम आंवरी के सर्व समाज द्वारा सतनामी समाज की महिलाओं पर गलत व अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँची है। इसी के विरोध में आज बड़ी संख्या में समाज के लोग थाना पहुँचकर ज्ञापन सौंप रहे हैं।

सामाजिक सदस्य तरुणा सोनवानी ने कहा कि ग्राम में चल रहे जमीन विवाद के कारण अन्य समाज के लोगों ने महिलाओं पर शराब बनाने और अश्लीलता फैलाने जैसे आरोप लगाए हैं। हम भी गांव की महिलाएँ हैं, और हमारे ही सम्मान को ठेस पहुँची है। हमें न्याय चाहिए। यदि न्याय नहीं मिला, तो हम आगे भी कार्रवाई जारी रखेंगे।

ग्राम के समाज अध्यक्ष सुंदर श्याम डहारे ने कहा कि जिन लोगों ने सतनामी समाज की महिलाओं पर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से रवाना, किसी भी जिले में उतर सकता है हेलीकॉप्टर,सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजनों से संवाद कर समस्याओं का करेंगे समाधान, योजनाओं का लेंगे फीडबैक...
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – धमतरी : युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर,प्रदेश भर से पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि…

Follow Us धमतरी 4 दिसंबर 2025। INH न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ एवं शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.