चारामा। नगर चारामा में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। नगर पूरी तरह बंद रहा और व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखकर इस आंदोलन को समर्थन दिया।
रैली की शुरुआत नगर के कोरर चौक से हुई। सभी लोग हाथों में मोमबत्ती और तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद खत्म करो” जैसे नारे लिखे थे। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए।
रैली बस स्टैंड पहुंचा जहां सभी ने एकजुट होकर आतंकवादियों के पुतले का दहन किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। नगरवासियों ने कहा कि इस आतंकी हमला से पूरा देश आक्रोशित है और अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
सभी ने मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनके सम्मान में नमन किया।
नगरवासियों का यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन भी पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रही।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विरोध प्रदर्शन,, आतंकवादियों का फूंका पुतला,
Was this article helpful?
YesNo