चारामा, 27 सितंबर 2025:- भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की जनप्रिय विधायक सावित्री मनोज मण्डावी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रानी माई आंवरी मंदिर पहुँचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर उन्होंने माता से पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की प्रार्थना की।
विधायक मण्डावी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, आस्था और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है। माता के आशीर्वाद से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मां दुर्गा की कृपा से लोगों का जीवन खुशहाल और स्वस्थ रहेगा।
पूजा-अर्चना में मंदिर समिति के पदाधिकारी, कांग्रेस के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने मिलकर माता से क्षेत्र की तरक्की और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।स्थानीय लोगों ने विधायक के इस धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अवसर न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी जुड़ाव को भी और गहरा करते हैं

नवरात्रि पर विधायक सावित्री मण्डावी पहुँचीं रानी माई आंवरी मंदिर, क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।