लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद 11 मई 2025 :- गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के भरवामुड़ा गांव के जंगल में दो तेंदुओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। बीते दो-तीन दिनों से तेंदुओं के शव जंगल में पड़े थे, लेकिन अब वे गायब हैं। हालांकि, अलग-अलग जगहों पर तेंदुओं के शरीर के अवशेष जरूर मिले हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खुद डीएफओ लक्ष्मण सिंह और रेंजर धीरेंद्र साहू छुरा पहुंचे। रेंजर साहू ने बताया कि अब तक कोई भी तेंदुए का पूरा शव नहीं मिला है। कई मीटर के दायरे में शरीर के अलग-अलग हिस्से बिखरे मिलने से जांच और भी पेचीदा हो गई है।
सूत्रों से पता चला है कि शव को लकड़बग्घा पहाड़ी की तरफ खींचकर ले गया। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर तेंदुओं की मौत प्राकृतिक थी, तो उनके शरीर के अंग गायब क्यों हैं?
फिलहाल वन विभाग यह स्पष्ट नहीं कर रहा कि एक तेंदुआ मरा है या दो। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी शर्मा ने बताया कि डीएनए जांच से ही साफ हो पाएगा कि मरे हुए तेंदुओं की संख्या कितनी है।

जंगल में दो तेंदुओं की संदिग्ध मौत, खंड खंड में मिला तेंदुवे का शरीर,जांच में जुटी वन विभाग,
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।