चारामा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की औपचारिक घोषणा करते हुए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए वे लंबे समय से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि एक साधारण कार्यकर्ता को भी नेतृत्व करने का अवसर दिया जाए।
ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर वर्षों से संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा पार्टी को सर्वोच्च मानकर कार्य किया है, चाहे वह गांव स्तर पर संगठन निर्माण का कार्य हो या विधानसभा स्तर पर जनसंपर्क अभियान—हर मोर्चे पर कांग्रेस के सिद्धांतों का पालन किया है।”
उन्होंने जिला कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, पीसीसी पदाधिकारियों, वर्तमान विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया है कि वे उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर अवसर प्रदान कर संगठन की सेवा का मौका दें।
ठाकुर राम कश्यप ने आगे कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे जिले के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती देंगे। उन्होंने कहा, “मैं कार्यकर्ताओं की ताकत में विश्वास रखता हूं। संगठन का हर सिपाही कांग्रेस की रीढ़ है, और मेरा उद्देश्य हर कार्यकर्ता को सम्मान देना और संगठन को जनता के बीच और सशक्त बनाना होगा।”
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
