चारामा, 28 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का 126वां एपिसोड चारामा के बूथ नंबर 194, वार्ड क्रमांक 1 में सुना गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही मनोज कुमार देवांगन के घर पर आयोजित किया गया।
इस मौके पर मनोज कुमार देवांगन ने अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री जी के विचार सुने। उन्होंने कहा कि “मन की बात” से देश के विकास और प्रगति के लिए नई प्रेरणा और उत्साह मिला है।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, महामंत्री खुशी जोतवानी, परमेश्वर यादव, सहित पार्षद उपस्थित रहे।

पीएम मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 126 वां एपिसोड,बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहे शामिल
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।