फरसगांव :- नगर पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत अंतर्गत मणि कंचन केंद्र फ़रसगांव में स्वच्छता दीदियों के साथ पौधा रोपण किया. स्वच्छता दीदियों ने अध्यक्ष को गुलदस्ता देकर बधाई शुभकामनायें दिये और मुंह मीठा कराया। इस मौके नपं अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने कहा कि पौधरोपण करने का उद्देश्य ना केवल जन्मदिन को यादगार बनाना था, बल्कि प्रकृति के प्रति दायित्व का निर्वहन भी था। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल एक उत्सव थी, बल्कि एक जागरूक प्रयास भी है, जो आने वाली पीढिय़ों को हरा-भरा और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में प्रेरणादायक कदम कहा जा सकता है। जन्मदिन पर एक पौधा लगाना हमारे समाज और पर्यावरण दोनों के लिए एक सकारात्मक संदेश है। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, पार्षद नरेंद्र गौर, पूर्व उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल एवं कर्मचारी गण एवं उपस्थित रहे।

नपं अध्यक्ष ने जन्मदिन पर किया पौधा रोपण, स्वच्छता दीदियों ने दी शुभकामनायें
Was this article helpful?
YesNo