Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

सांसद के पत्र और जनता के 40 लाख आवेदनों का निराकरण नहीं फिर कहां है सुशासन?,सुशासन तिहार ढकोसला जनता को कोई लाभ नहीं:- भूपेश बघेल


रायपुर/ कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने कहा कि सुशासन तिहार ढकोसला है, जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने  बढ़ते अपराध, यातायात समस्या, शिक्षक भर्ती और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पत्र लिखे हैं और सुशासन तिहार के पहले दूसरे चरण में आम जनता की समस्याओं से सम्बंधित लगभग 40 लाख आवेदन आए थे। इसके पहले मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में 75,000 से अधिक आवेदन आया था। जिसका आज तक निराकरण नहीं हुआ है। फिर कहां है सुशासन? ऐसे में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का कोई मतलब नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल से हताश और परेशान हो गई है। किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं, छात्र, युवा, हर वर्ग हताश और परेशान है, अपनी समस्याओं को लेकर दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं और जिम्मेदार तिहार मना रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई है। अब तक 50 हजार करोड़ का कर्ज लिया जा चुकहै रोज नए नियम लागू करके जनता को परेशान किया जा रहा है। क्या यही सुशासन है?

बघेल ने कहा कि आज 14 15 दिन हो चुके हैं बीजापुर में सी ने पहाड़ी को घर के रखा हुआ है मैंने पहले भी कहा है कि पहले यह तो पता करने की पहाड़ी में नक्सली है भी या नहीं और है तो कितनी संख्या में छत्तीसगढ़ में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है आंधी तूफान आ रहा है और हमारे सैनिक पहाड़ को घेरे खड़े हैं सरकार को यह जानना चाहिए

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG —राजाराव पठार मेला 2025: भारी वाहनों के लिए 3 दिन का डायवर्शन लागू

Follow Us कांकेर — राजाराव पठार मेला में बढ़ती भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.