Breaking News

जीजा के यहां मजदूरी करने आए अधेड़ की हत्या का खुलासा! गांव के युवक ने ही उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया हत्या को अंजाम

कांकेर 9 नवंबर 2025 :- कांकेर जिले के  चारामा ब्लाक के ग्राम किलेपार में हुए हत्या का खुलासा हुआ,गांव के युवक ने ही हत्या के घटना को अंजाम दिया है।

बताते चले कि घटना शनिवार दोपहर 3:30 बजे की है, जहां संदिग्ध हालत में संतु राम देशमुख का शव उसके घर के बगल में ही मिला था,ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, नरहरपुर थाना और हल्बा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाली जगह पर ग्राम के एक युवक  केटीज कुलदीप उपस्थित था जिसको जिसको संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान युवक गोल मोल जवाब देने लगा जब पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किया गया तब युवक ने अपना जुर्म कुबूला, आरोपी युवक केटीज ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर पर मृतक के घर के बाड़ी में अनाधिकृत रूप से था,इस पर संतूराम देशमुख ने उसे गाली गलौज की, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने पहले हाथ मुक्कों से हमला किया।

आरोपी युवक यही नहीं रुका पहले ईट से संतु राम के सिर पर वार किया जिससे संतु राम बेहोश हो गया उसके बाद आरोपी युवक ने अपने घर से चाकू लाया और उसके सर और गर्दन पर कई वार किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने चाकू को कुएं में फेक दिया और अपने खून से सने कपड़े को घर में छुपा कर शव को भी बोरे और केले के पत्ते में ढक दिया था। पुलिस में हत्या में प्रयुक्त हुए चाकू और कपड़े को बरामद कर लिया है, और आरोपी कैटिज कुलदीप उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम किलेपार की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से रवाना, किसी भी जिले में उतर सकता है हेलीकॉप्टर,सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजनों से संवाद कर समस्याओं का करेंगे समाधान, योजनाओं का लेंगे फीडबैक...
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – धमतरी : युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर,प्रदेश भर से पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि…

Follow Us धमतरी 4 दिसंबर 2025। INH न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ एवं शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.