Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

चारामा क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर बढ़ रहा विरोध, विधायक ने की कार्रवाई की अपील

कांकेर। चारामा क्षेत्र के महानदी में इन दिनों रेत की अवैध उत्खनन की घटनाएं सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई बार स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है, लेकिन खनिज विभाग द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस बीच, रविवार शाम लगभग 8 बजे चारामा नगर में स्थित पेट्रोल पंप के पास एक रेत से भरी हाइवा वाहन ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह से छतिगस्त हो गई।

घटना के बाद, स्थानीय नागवासियों ने रेत खनन को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। नगरवासियों का गुस्सा बढ़ते हुए नजर आया और उन्होंने रेत खदानों को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक, सावित्री मनोज मंडावी भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने रेत खनन की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए नगरवासियों से अपील की कि वे रेत खदानों को बंद करने के लिए उनका सहयोग करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

अवैध खनन के कारण नेशनल हाइवे मार्ग पर धूल का साम्राज्य बढ़ गया है, जिससे न केवल राहगीरों को कठिनाई हो रही है, बल्कि व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे एक दिन पहले भी वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद उत्तम साहू और नगरवासी रेत खनन के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर चुके थे, लेकिन इसके बावजूद खनन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

  *धमतरी न्यूज : छत्तीसगढ़ रजत जयंती  के अवसर पर आदिवासी बालक एवं कन्या छात्रावास गट्टासिल्ली के छात्रों छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान...

स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग से नगरवासियों ने अब कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

संवाददाता, सूर्या नेवेंद्र – कांकेर

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

CG —राजाराव पठार मेला 2025: भारी वाहनों के लिए 3 दिन का डायवर्शन लागू

Follow Us कांकेर — राजाराव पठार मेला में बढ़ती भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही …