गरियाबंद जिले में बारिश भले ही थम गई हो, लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं। राजिम के त्रिवेणी संगम में एक युवक नदी के तेज बहाव के बीच रिल बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालता दिखा।
वहीं देवभोग के बेलाट नाले में भी ग्रामीणों की मजबूरी साफ झलक रही है। नाले पर पानी भर जाने के बाद लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं। कई बार लोग तेज बहाव में गिर जाते हैं तो कई बार बाइक को बचाने की मशक्कत करनी पड़ती है।
पिछले दो दिनों से नाले पर ऐसे नज़ारे आम हो गए हैं। रोज़ाना करीब 500 से ज्यादा लोग इस नाले को पार करने को मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि नाले पर पुलिया निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है और अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गरियाबंद में बारिश थमी, लेकिन खतरों का सिलसिला जारी,देवभोग के बेलाट नाले से रोज़ाना 500 लोग जोखिम उठाकर पार,
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।