गरियाबंद:- जिले में हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन गुरुवार को और उग्र हो गया। सुबह से ही गांधी मैदान में धरना दे रहे कर्मचारी नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में तिरंगा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बड़ी चालाकी से पुतला छीन लिया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने सड़क पर ही बैठकर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के विरोध में बैनर–पोस्टर जलाए और करीब दो किलोमीटर पैदल मार्च कर सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। कर्मचारियों का कहना है कि इस्तीफा देने के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में गरियाबंद जिले में दो प्रमुख पदाधिकारियों समेत करीब 460 एनएचएम कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है। आंदोलनकारी कर्मियों का कहना है कि सरकार चुनाव घोषणा पत्र में किए गए मोदी की गारंटी जैसे वादों को पूरा नहीं कर रही और उल्टा कर्मचारियों पर दमनकारी कार्रवाई कर रही है। इसी के विरोध में सामूहिक त्यागपत्र देने का फैसला लिया गया है।
जिले के सी एम एच ओ .एस. नवरत्न,ने बताया कि सामूहिक रूप से हड़ताली कर्मियों ने इस्तीफा दिया है। अब इसे हम आगे अधिकारियों को भेजेंगे और जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा
वही अमृत राव भोंसले ने बताया कि हम लगातार हड़ताल पर हैं लेकिन अब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं। इसी वजह से आज हम सबने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
