Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

मौसम का कहर जारी:- तेज हवाओं ने मचाई तबाही, खेतों से लेकर शहर तक जनजीवन प्रभावित,

बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाया रहा है। ग्रामीण ही नहीं, शहरी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिला है। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति में परेशानी हो रही है।

आज ग्राम कोटरा में तेज आंधी तूफान के चलते एक कटहल का पेड़ घर पर गिर गया। गनीमत रही कि घर के सभी लोग सुरक्षित बच गए।

इस मौसम में सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें तेज बारिश और ओलों की वजह से खराब हो रही हैं। किसान परेशान है।

सड़कों पर तेज हवा और बारिश के चलते वाहन रुक गए। छोटे-बड़े हादसों की भी खबरें सामने आ रही हैं।

मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद बदल गया है। जहां सुबह और दोपहर तक तेज धूप रहती है, वहीं शाम होते-होते आसमान कड़कती बिजली और तेज बारिश के साथ अपना रौद्र रूप दिखाता है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। लोग सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG —राजाराव पठार मेला 2025: भारी वाहनों के लिए 3 दिन का डायवर्शन लागू

Follow Us कांकेर — राजाराव पठार मेला में बढ़ती भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.