कांकेर 14 नवंबर 2025 :- कांकेर जिले के चारामा में घर के अंदर हुई बड़ी चोरी का चारामा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लाखों रुपये के सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 5 अप्रैल की है चारामा निवासी नरेंद्र कुमार महेश्वरी अपनी पत्नी के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर घूमने गया था,जब वह वापस अपने घर लौटा तो घर के अलमारी से कीमती जेवरात गायब थे। उस दौरान उनकी भाभी की चचेरी बहन लीना भूतड़ा दो दिनों तक उनके घर में रुकी थी, जिस पर चोरी करने का शक गया।
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए लीना भूतड़ा और उसके पति मनोज भूतड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपी के पास से सोने के ब्रेसलेट, चैन और पिघलाए गए सोने का टुकड़ा ग्राम बिरेतरा स्थित उनके घर से जब्त किया। बरामद माल की कीमत 10.32 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

चारामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.32 लाख के सोने के आभूषण चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।