चारामा: नेशनल हाईवे पर ग्राम जैसा कर्रा के पास दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत संजीवनी वाहन की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चारामा पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, पहली बाइक पर सवार मंजूर अंसारी, जो चारामा नाकापारा के निवासी हैं, और दूसरी बाइक पर सवार युवक धनालिया, जो ग्राम जैसा कर्रा के निवासी हैं, अपने-अपने दोपहिया वाहनों पर सफर कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
दोनों घायलों का फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
चारामा नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।