Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

डैम में नहाने गए दो युवक डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रायपुर के काठाडीह गांव के सात पाखर डैम में रविवार को नहाने गए दो युवक डूब गए। दोनों अपने दोस्तों के साथ डैम में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में डूब गए।

डूबने वाले युवकों की पहचान अर्जुन यादव (18 वर्ष), निवासी नया रायपुर, और भूपेश भूडे, निवासी लाभंडी जौरा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अंधेरा होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था।

आज सुबह से फिर से तलाश शुरू कर दी गई है। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र की है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और युवकों को खोजने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से नदियों और डैम में नहाते समय सावधानी बरतने की अपील भी की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG —राजाराव पठार मेला 2025: भारी वाहनों के लिए 3 दिन का डायवर्शन लागू

Follow Us कांकेर — राजाराव पठार मेला में बढ़ती भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.