कांकेर। प्रेस क्लब कांकेर में इस वर्ष भी एकता और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के दौरान शहर के सभी पत्रकारों ने वर्तमान कमेटी के कार्यों पर पूर्ण संतोष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष उगेश सिन्हा सहित पूरी कार्यकारिणी को आगामी तीन वर्षों के लिए निर्विरोध चुन लिया। बैठक में पत्रकारों ने कहा कि मौजूदा टीम ने उत्कृष्ट समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य किया है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है और इन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।
कमेटी में कोषाध्यक्ष पद पर परिवर्तन किया गया है। पूर्व कोषाध्यक्ष बीरेंद्र यादव के इस्तीफे के बाद प्रशांत जोशी को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में खेमनारायण शर्मा, सचिव योगेंद्र बैस, सह सचिव हबीब राज और सतीश यादव पूर्व की तरह अपने पदों पर बने रहेंगे। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजकुमार कश्यप और बीरेंद्र यादव का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष उगेश सिन्हा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब भवन निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए भूमि आबंटन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और भूमि प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ पदों पर मनोनयन शेष है, जिसके लिए जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।
सदस्यता विस्तार पर भी क्लब ध्यान देगा। इसके लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसमें दिनेश मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, तामेश्वर सिन्हा और श्रवण बेसरा शामिल हैं।
बैठक में विजय पाण्डेय, राजेश शर्मा, दिनेश मिश्रा, अमित चौबे, गौतम सरकार, गौरव श्रीवास्तव, राजकुमार कश्यप, श्रवण बेसरा, शाहरुख खान, सुशील सलाम, हबीब राज, राकेश गुप्ता, अक्कू रिज़वी, मौसम साहू, नवीन सोनी और तेजमल नाग सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

कांकेर प्रेस क्लब में फिर उगेश सिन्हा को मिली कमान, तीन वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चयन
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।