
कांकेर 4 अक्टूबर 2025:- कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम हाराडुला में एक और धर्मांतरण से वापसी का मामला सामने आया है। गांव के धोबी समाज से जुड़े मुकुंद रजक ने अपने पूरे परिवार के साथ पुनः हिंदू धर्म अपना लिया है।
परिवार ने बताया कि कुछ साल पहले एक सदस्य की तबीयत खराब होने पर उन्होंने इलाज की उम्मीद में ईसाई धर्म अपना लिया था। लेकिन समय बीतने के साथ उन्होंने महसूस किया कि अपने समाज और रीति-नीति से वे कभी दूर नहीं हो पाए। इसी कारण उन्होंने अपने पूरे परिवार सहित वापस हिंदू धर्म में लौटने का फैसला लिया।
गांव में इस घर वापसी को खुले दिल से स्वीकार किया गया। ग्राम के मंदिर में विशेष बैठक रखी गई, जहां ग्रामीणों ने परिवार का स्वागत करते हुए मंदिर के चरण धोए और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर धर्म में वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी हाराडुला गांव में धर्मांतरण से जुड़ा विवाद सामने आया था,जब एक परिवार के कफन-दफन को लेकर विवाद बढ़ गया था। बाद में उसी परिवार ने भी हिंदू धर्म में वापसी किया। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में धर्मांतरण और घर वापसी की चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
