कांकेर 27 सितंबर 2025:- जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, हाल ही में बड़गांव–टेकापानी के जंगल में हुए मुठभेड़ में घायल होकर भागी महिला नक्सली रेशमा को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया है।
बताते चले कि सूचना के आधार पर 26 सितंबर को DRG और BSF की संयुक्त टीम ने केसोकोडी और आलपरस इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आठखड़ियापारा में घायल हालत में संदिग्ध महिला नक्सली रेशमा हिचामी मिली। उसे तुरंत उपचार के लिए कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेशमा का इलाज पूरा होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार,जिला अस्पताल में भर्ती,इलाज के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।