फरसगांव, कोंडागांव 17 जुलाई 2025/ कोंडागांव जिले के नेशनल हाइवे 30 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र के सारबेड़ा के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग रायपुर से कोंडागांव की ओर लौट रहे थे। मृतकों में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पारिवारिक सदस्य महिलाएं शामिल हैं। हादसे में घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ब्रेकिंग : भीषण हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर..नेशनल हाईवे में पुल के पिलर से टकराई कार…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।