धमतरी 15 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना ‘ साकार हो रही है, जन जन के जीवन से जुड़ रही है,लिहाजा इस योजना के तहत लाभ लेकर लोग अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम जी का दर्शन कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत नगरी क्षेत्र के कई गांव के 31 दर्शनार्थी अयोध्या जाने बस में सवार होकर रायपुर रेल्वे स्टेशन के लिए निकले जिन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए, इस दौरान अयोध्या जाने वाले सभी हितग्राही काफी उत्साहित नजर आ रहे थे,लिहाजा जय – जय श्रीराम के नारे लगाते हुए रवाना हुए।
बताया जा रहा है कि सभी दर्शनार्थी पहले काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे फिर वहां भगवान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जायेंगे, इस दौरान दर्शनार्थियों ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें भगवान श्री राम जी के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने का अवसर मिला है,इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस दौरान जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष ह्रदय साहू,भाजपा मंडल और नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,सीईओ रोहित बोर्झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, कमल डागा, महामंत्री, सुलोचना साहू, मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, सभापति राजेश नाथ गोसाई, जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम, दीपक साहू, पार्षद चेलेश्वरी साहू, राजा पवार, अम्बिका ध्रुव, शंकर देव, अश्वनी निषाद, देवचरण ध्रुव सहित कार्यकर्ता और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

CG – धमतरी : नगरी से 31 दर्शनार्थी अयोध्या के लिए निकले,श्री रामलला का करेंगे दर्शन,BJP जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,उत्साहित लोगों ने….
Was this article helpful?
YesNo