ग्राम पंचायत ताला कुर्रा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर बस्तर संभाग की महिलाएं उपस्थित रहीं और महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और सुरक्षा पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला संरक्षण अधिकारी कांकेर से तुलसी मानिकपुरी रहीं। उन्होंने महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न और शोषण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार और सुरक्षा मिलनी चाहिए। छोटी बच्चियों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं नेk अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया और समाधान पर चर्चा हुई। इस दौरान छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें उनका नृत्य और नाटक मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अतिथियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सभी ने मिलकर संकल्प लिया किj वे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगेj और समाज में लैंगिक समानता लाने के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समाप्त हुआ। इस आयोजन ने महिलाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा दी।
इस आयोजन में शिवि डेवलेपमेंट सोसाइटी से प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, पुष्पांजलि आहिरे,प्रोग्राम असिस्टेंट कविता,कोंडागांव कार्यकर्ता ईश्वन पटेल और नारायणपुर कार्यकर्ता गीतांजलि ठाकुर मौजूद रहे। इसके अलावा, ग्राम पंचायत के सरपंच विनोद रावते, उपसरपंच जितेंद्र साहू, पूर्व जनपद सदस्य डीकुन्ततला साहू, मितानिन मास्टर ट्रेनर चंद्रिका जैन और स्वेता गंजीर, ग्राम संगठन अध्यक्ष अश्वनी सोनी, तथा अन्य गणमान्य लोग जैसे कविता टांडिया, मोनिका जैन, सुनीता जैन और लता यदु भी उपस्थित थे
ग्राम पंचायत तलाकुर्रा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस* का भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
Was this article helpful?
YesNo