कांकेर। एचडीबी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करने वाले कर्मचारी द्वारा फर्जी तरीके से लोन की राशि गबन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार, एचडीबी फाइनेंस सर्विस कंपनी, कांकेर में कार्यरत राघवेन्द्र झा, नितेश बघेल और जितेंद्र धारगाये ने सितंबर 2024 में ग्राहकों से लोन की कलेक्शन राशि ₹2,91,300 वसूली, लेकिन उसे कंपनी में जमा न कर खुद रख लिया। गड़बड़ी का पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
पुलिस जांच के दौरान आरोपी जितेंद्र धारगाये (32 वर्ष) को कोण्डागांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दो आरोपी अभी फरार हैं।
फर्जी तरीके से लोन राशि गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Was this article helpful?
YesNo