Tuesday, 16 September, 2025
Breaking News

43 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक चमन लाल सिन्हा सेवानिवृत्त, समाज सेवा के नए अध्याय की शुरुआत

सूर्या नेवेंद्र।
चारामा। ग्राम उकारी निवासी और इरेचुवा गाँव में पदस्थ प्रधानाध्यापक चमन लाल सिन्हा आज 43 वर्षों की प्रशासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। एक शिक्षक के रूप में चमन लाल सिन्हा का जीवन विद्यार्थियों के भविष्य संवारने, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूर्णतः समर्पित रहा।

अपने चार दशकों से अधिक के कार्यकाल में उन्होंने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया, बल्कि सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पढ़ाए हुए अनेक छात्र आज विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हैं और कई देश की सीमाओं पर राष्ट्र सेवा में जुटे हुए हैं। उनकी सेवाएं विद्यालय और समुदाय के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेंगी।

सेवानिवृत्ति के बाद चमन लाल सिन्हा अपने जीवन के दूसरे अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें वे अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देना जारी रखेंगे।

उनके सम्मान में ग्राम पंचायत डेढ़कोहका और इरेचुवा के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन एकत्र हुए और भावुक विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य तथा स्थानीय ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। चमन लाल सिन्हा के प्रति सभी ने गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

ब्रेकिंग : 4 की मौत : बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में छत्तीसगढ़ से उत्तरप्रदेश तीर्थयात्रा पर गए चार लोगों की गई जान…

Follow Us कांकेर/पखांजूर 15 सितंबर 2025:- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर और बांदे क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.